पोड़ी उपरोड़ा तहसील के पटवारियों के प्रभार में आंशिक संशोधन


कोरबा (CITY HOT NEWS)///


प्रशासनिक दृष्टि से पोड़ी उपरोड़ा तहसील में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पोड़ी उपरोड़ा द्वारा 23 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार आठ पटवारियों को उनके नाम के समक्ष अंकित हल्कों में आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
संशोधित व्यवस्था के तहत श्री नंदकुमार पथिक को हल्का क्रमांक 05 सारिसमार का प्रभार दिया गया है। श्री प्रशांत दुबे हल्का क्रमांक 02 लेंगी एवं 04 कर्रा का कार्य देखेंगे। श्री विजय सिंह को हल्का क्रमांक 01 पोड़ीकला एवं 13 तनेरा का प्रभार सौंपा गया है। श्री सुखसागर दास महंत संलग्न तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा में कार्य करेंगे।
इसी प्रकार श्री विनोद अग्रवाल को हल्का क्रमांक 25 केन्दई एवं 24 खिरटी, श्री सत्येन्द्रनाथ सिंह को हल्का क्रमांक 35 सलिहाभाठा, श्री सनत कुमार को हल्का क्रमांक 26 परला तथा श्रीमती सुषमा राठौर को हल्का क्रमांक 42 कोरबी में कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Chhattisgarh