रायगढ़ // छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पूर्णागिरी बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

घरघोड़ा के चारभांठा रोड पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोगनारा निवासी धर्मेन्द्र राठिया शनिवार को अपनी बाइक से निजी काम से घरघोड़ा गया था। रात करीब 8 बजे वह काम खत्म कर वापस लौट रहा था।
इसी दौरान ग्राम चारभांठा के प्रतीक्षालय के पास मेन रोड पर तेज रफ्तार से आ रही पूर्णागिरी बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेन्द्र बाइक से दूर जा गिरा। उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी धर्मेन्द्र के परिजनों और पुलिस को दी।

घटना की सूचना के बाद घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज किया
बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल धर्मेन्द्र को तुरंत घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद मृतक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

