डीएमएफ की पहल से रिस्दी चौक रोशन, रात में राहगीरों और वाहन चालकों को मिली सुविधा

डीएमएफ की पहल से रिस्दी चौक रोशन, रात में राहगीरों और वाहन चालकों को मिली सुविधा

  • भारी वाहनों की आवाजाही वाले रिस्दी चौक को मिला सोलर हाईमास्ट का उजाला
  • रिस्दी चौक में सौर रोशनी से आसान हुआ रात का आवागमन, दुर्घटना की आशंका हुई कम


कोरबा (CITY HOT NEWS)///


रात के समय लगातार दौड़ते भारी वाहन, चारों दिशाओं से जुड़ता व्यस्त मार्ग और चौक पर छाया अंधेरा, रिस्दी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए यह स्थिति लंबे समय से सावधानी की मांग करती थी।
कोरबा शहर को झगरहा-उरगा, रजगामार और बालको क्षेत्र से जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर भारी वाहनों सहित बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खासकर रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आगे की स्थिति समझने में कठिनाई होती थी। इससे आवागमन में असुविधा के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
इस आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से रिस्दी चौक में सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है। सौर ऊर्जा आधारित यह प्रकाश व्यवस्था अब रात में चौक और आसपास के मार्ग को रोशन कर रही है। हाईमास्ट की रोशनी से सड़क, चौक और वाहनों की आवाजाही अधिक स्पष्ट दिखाई देती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों तथा अन्य राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। बैटरी बैकअप की सुविधा से मौसम खराब होने या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।
रिस्दी निवासी भोला, जो चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप में कार्य करते हैं, बताते हैं कि यह मार्ग दिन-रात व्यस्त रहता है। बालको की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण रात में सड़क पर अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है। पहले अंधेरे के कारण सड़क की स्थिति और वाहनों की दिशा स्पष्ट समझना कठिन होता था। अब हाईमास्ट की रोशनी से चौक का क्षेत्र साफ दिखाई देता है और लोगों के आवागमन में सुविधा बढ़ी है।
भोला बताते हैं कि रिस्दी चौक की रोशनी का असर रात में गुजरने वाले हर व्यक्ति की सुविधा और सुरक्षा पर दिखाई देता है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच अब सड़क और आसपास का क्षेत्र स्पष्ट नजर आता है, जिससे आवागमन अधिक सहज महसूस होता है। वे कहते हैं, “रात का सफर तभी सहज लगता है, जब रास्ता साफ दिखाई दे और मन में सुरक्षा का भरोसा हो। रिस्दी चौक पर सोलर हाईमास्ट से यही भरोसा लोगों को मिला है। इस रोशनी से राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को सुविधा मिली है। क्षेत्र की जरूरत को समझते हुए मिली इस सार्वजनिक सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति क्षेत्रवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।”

Chhattisgarh