रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा VIP चौक पर आज भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। साल की बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी स्कूटी से पचपेड़ी नाका से टेमरी गांव जा रही थीं। इसी दौरान VIP चौक पर वे कंटेनर की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर भागा चालक
दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
टेमरी गांव की रहने वाली गंगा साहू (35) और उनकी बेटी रितिका साहू (9) स्कूटी पर सवार होकर रायपुर शहर की तरफ आ रही थीं। दोपहर में VIP चौक पर ट्रक (नंबर MH15EG7219) ने उन्हें रौंद दिया।
हादसा इतना गंभीर था कि मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में बेटी को मेकाहारा लाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
VIP चौक पर पहले भी हुए कई बड़े हादसे
VIP रोड पर हुआ यह हादसा पहला नहीं है। इससे पहले भी यहां ट्रक की चपेट में आने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

