गौरेला पेंड्रा मरवाही : देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना से मिला आर्थिक संबल

गौरेला पेंड्रा मरवाही : देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना से मिला आर्थिक संबल

गौरेला पेंड्रा मरवाही (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मिनी माता महतारी जतन योजना जरूरत मंद श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा की श्रीमती देवमती को मिनी माता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना से मिली इस सहायता ने उन्हें राहत प्रदान की और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दिया।देवमती ने छत्तीसगढ़ शासन की इस जनहितकारी पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Chhattisgarh