गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, 5 किलो से ज्यादा गांजे के साथ गिरफ्तार..

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.025 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र के छोटे देवगांव का है।

खरसिया पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की - Dainik Bhaskar

खरसिया पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, छोटे देवगांव के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उसके पास बड़ी मात्रा में गांजा भी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सड़क किनारे संदिग्ध को पकड़ लिया।

पांच पैकेट में मिला 5 किलो से ज्यादा गांजा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन लाल गुप्ता (43), निवासी ग्राम छोटे देवगांव बताया। पुलिस ने उसके पास रखे प्लास्टिक के बोरे की तलाशी ली। इसमें पांच सफेद प्लास्टिक की पॉलिथीन में गांजा मिला। प्रत्येक पैकेट में 1.005 किलो गांजा था। इस तरह कुल 5.025 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh