खैरागढ़ : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हो रही तीर्थयात्रा की अभिलाषा, जिले के 21 तीर्थयात्री रवाना

खैरागढ़ : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हो रही तीर्थयात्रा की अभिलाषा, जिले के 21 तीर्थयात्री रवाना
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने दिखाई हरी झंडी, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं

खैरागढ़, (CITY HOT NEWS)//

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया और यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार चयनित ये तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर एवं माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान दल वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण करेगा।
रवानगी से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। समाज कल्याण विभाग द्वारा यात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ एवं पात्र नागरिकों की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है। योजना से उनकी तीर्थयात्रा की अभिलाषा साकार हो रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष श्री लखन साहू, जनपद सदस्य श्री शैलेन्द्र मिश्रा, श्री बिशेसर साहू, श्री विकेश गुप्ता, श्री नंदकुमार चंद्राकर एवं सहायक संचालक समाज कल्याण श्री कमलेश कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chhattisgarh