खड़ी कार में आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक…घरों और दुकानों के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर// एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह खड़ी एक कार में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार व्यापारी संगठन CAIT के जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार की बताई जा रही है।

लिस आसपास के घरों और दुकानों के CCTV फुटेज खंगाल रही - Dainik Bhaskar

पुलिस आसपास के घरों और दुकानों के CCTV फुटेज खंगाल रही

आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार में आग लगाई, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सुबह 5 बजे पुरानी नगरपालिका तिराहे के पास घटना

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पुरानी नगरपालिका तिराहे के पास हुई। खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जल गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

यह मामला मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जिला मुख्यालय के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आसपास के घरों और दुकानों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति का पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh