उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय भानुप्रतापपुर का निरीक्षण

  • पुराने परिचित स्टाफ से की आत्मीय मुलाकात, लगाए गले


उत्तर बस्तर कांकेर(CITY HOT NEWS)///

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कांकेर जिले में पदस्थापना के बाद अनुविभाग मुख्यालय भानुप्रतापपुर का प्रथम प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का अवलोकन तथा निरीक्षण कर वहां पदस्थ स्टाफ से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों में जाकर निरीक्षण किया और स्टाफ से भेंट की। ज्ञात हो कि आज से लगभग 10 वर्ष पहले कलेक्टर श्री कुमार, भानुप्रतापपुर एसडीएम के तौर पर इसी कार्यालय में पदस्थ रहे। उन्होंने यहां सेवारत स्टाफ से मुलाकात की और आत्मीयता के साथ गले लगाकर पुरानी यादें ताजा की। इसके उपरांत वे भानुप्रतापपुर के रेलवे स्टेशन का दौरा किया तथा आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित स्थानीय नागरिक और मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh