कोरबा – अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के द्वारा इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर्व को बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है । प्रतिदिन अलग – अलग अनेकों खेल स्पर्धा, म्युजिकल चेयर, म्युजिकल अंताक्षरी, म्युजिकल हाउजी, एवं प्रतिदिन अलग – अलग जलपान और रात्रि भोज के साथ इस वर्ष भव्यता, उत्साह और एकता के साथ जयंती पर्व मनाया जा रहा है ।
मड़वाड़ी युवा मंच एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित 8 अक्टूबर के खेल प्रतियोगिता में विजेता उप विजेताओं को ईनाम वितरण किया गया । कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्य अतिथि संदीप अग्रवाल संचालक लाईट जोन बिलासपुर ने महाराजा अग्रसेन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात् अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि संदीप अग्रवाल ने युगपुरूष, समाज के पथ प्रदर्शक समाजवाद के प्रणेता महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर अग्रबंधुओं केा हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि समाज में जब सभी परिवार का साथ मिलता है तो आयोजन अपने आप सफल हो जाता है । समाज की असली ताकत उसकी एकता है । इसलिए हर व्यक्ति को कुछ पल समाज के लिए निकालना चाहिए । इस अवसर पर संदीप अग्रवाल ने अग्रसेन भवन के कमरों में गिजर लगवाने की घोषणा किया ।
अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह 11 अक्टूबर को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जावेगा । मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि गिरधर गुप्ता केबिनेट मंत्री दर्जा खरसिया, गेस्ट ऑफ ऑनर सुशील अग्रवाल केबिनेट मंत्री दर्जा रायपुर, विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल सहायक संख्यिकी अधिकारी सक्ती उपस्थित होंगे । सभा के उपाध्यक्ष एवं शोभा यात्रा व्यवस्था प्रमुख बैजू गोयल ने बताया कि दोपहर 4 बजे शोभा यात्रा बैंड बाजा के साथ भवानी बाजार से मुख्य मार्ग से साडा काॅलोनी मंदिर फेरी लगाते हुए अग्रेसन भवन पहुंचेगी । इस दौरान विभिन्न स्थल पर गुल्फी, आईस्क्रीम, फ्रुटी, जूस, कांजी बड़ा एवं कटलेट, कचैड़ी – समोसा आदि का इंतजाम किया गया है । अग्रवाल सभा के साथ – साथ अग्रवाल महिला मंडल एवं मड़वाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने अग्रवाल बंधुओं को शोभा यात्रा एवं मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने आग्रह किया है ।


