
- सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर में दिव्यांग बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से किया प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन
रायपुर (CITY HOT NEWS)//

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला, प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन किया। रंगों और आकृतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करते हुए आत्मविश्वास और उत्साह के रंग बिखेरे।
रंगोली निर्माण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपनी रुचि और हुनर के अनुरूप विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हुए आकर्षक आकृतियां और डिजाइन तैयार किए। इस गतिविधि ने बच्चों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी क्षमताओं को पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

