
रायपुर, 27 जनवरी 2024
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज महासमुंद पहुंचकर स्वर्गीय रमन लाल उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्री उपाध्याय की छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा,परिजन सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

