जमनीपाली – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री की बैठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थुलाल यादव की अध्यक्षता में साडा कॉलोनी जमनीपाली स्थित मंगल भवन में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव से लेकर शहर तक सामाजिक जनमुद्दों को उठाकर आम जनता की मदद करती है । श्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जावेगा। जिसमें दर्री, जमनीपाली क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा । दर्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे किसी भी समस्या या सुझाव के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं । श्री तिवारी ने सभी कांग्रेसजनों से एक मंच पर आकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया । श्री तिवारी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुनः गठन करेंगे । जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि जनता के बीच जाकर उनसे जूड़े मुद्दे और समस्याओं पर बात करेें। उन समस्याओं पर बात करें जिसे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने पूरा करने का वादा किया था जैसे चुनाव जीतने के तीन माह के भीतर सभी को पट्टा वितरण किया जावेेगा, सभी पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान दिया जावेगा जैस अन्य विषय को याद दिलाने का काम करें ।
इस अवसर पर रेखा त्रिपाठी, अमृता निषाद, सुनीता तिग्गा, देवीदयाल तिवारी, सरस्वती कंवर, सीमा छत्रपाल सिंह, बिसाहू दास, भोलादास, गोपाल यादव, सौरी पटेल, रमेश दास महंत, बजरंग अग्रवाल, वीरसाय धनुहार, रामायण दास, भरत साहू, रामरतन साहू, एन भारिया, विक्की कुरैशी, क्रांति यादव, आशीष अग्रवाल सहित दर्री ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


