जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

  • विकास कार्यों की झांकियों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान
  • कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
  • विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं अधिकार अभिलेख किए वितरित

कोरबा (CITY HOT NEWS)///


कोरबा नगर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं, जिले में संचालित विकास कार्यों और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सहायता राशि, चेक, सामग्री एवं अधिकार अभिलेख वितरित किए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित की गई। वहीं सक्षम योजना के अंतर्गत दुर्गा पढ़ना-बढ़ना स्व सहायता समूह, मोहलाइनभाठा कटघोरा को 4 लाख रुपये, माला स्व सहायता समूह, चोढ़ा हरदीबाजार को 3 लाख रुपये तथा ऊषा बाई, नगोईबछेरा पोड़ी उपरोड़ा को 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।
वन विभाग द्वारा फसल क्षति के मुआवजे के तहत ग्राम बैगामार की लक्ष्मी को 7,917 रुपये, लीलगर के हितग्राही को 11,698 रुपये एवं कार्तिक को 8,184 रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए। वहीं भू-अभिलेख शाखा द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत तहसील भैंसमा की दिलहरण बाई एवं गंगोत्री बाई, ग्राम पंडरीपानी के सुधराम, ग्राम कुरुडीह के बलराम, ग्राम बिंझरी के बेचू सिंह तथा ग्राम अजगरबहार के लवभूषण सिंह सहित अन्य हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए।


रेशम उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग के अंतर्गत कोसा उत्पादन से जुड़े सहकारी समितियों को कोसा फल के भुगतान हेतु राशि वितरित की गई। इसमें रेशम उद्योग सहकारी समिति मर्यादित करतला को 34,464 रुपये, रेशम उद्योग सहकारी समिति मर्यादित तिवरता को 19,574 रुपये, आदर्श आदिवासी सहकारी कोसा कृमिपालन उद्योग सहकारी समिति कुदारीखार को 47,142 रुपये, कोसा कृमिपालन उद्योग सहकारी समिति मर्यादित पाली को 2,06,339 रुपये, रेशम उद्योग सहकारी समिति तिवरता को 58,723 रुपये, आदर्श आदिवासी सहकारी कोसा कृमिपालन उद्योग सहकारी समिति कुदारीखार को 8,12,730 रुपये, आदर्श आदिवासी कोसा कृमिपालन सहकारी समिति मर्यादित कोरबा को 2,94,521 रुपये, आदिवासी कोसा उद्योग प्राथमिक सहकारी समिति तुमान को 1,66,216 रुपये तथा कोसा कृमिपालन रेशम उद्योग सहकारी समिति मर्यादित ढेलवाडीह को 1,55,547 रुपये की राशि प्रदान की गई।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को तिवड़ा एवं चना बीज का वितरण किया गया। इसमें ग्राम खरमोरा के कृषक श्री जगत सिंह, श्री जगमोहन सिंह एवं श्री सम्मान सिंह को एक-एक बोरी तिवड़ा, ग्राम दादरखुर्द के श्री शैलेन्द्र सिंह एवं ग्राम करमंदी के श्री महेश को तिवड़ा, ग्राम रिस्दी के श्री पंचराम को चना तथा ग्राम खरमोरा के श्री प्रदीप सिंह को चने की बोरी प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्राम रिस्दी के कृषक श्री श्रवण सिंह पिता श्री देवचरण को पावर वीडर तथा गजरा बस्ती बांकीमोंगरा के कृषक श्री पन्नालाल को पावर रीपर प्रदान किया गया।
पशुधन विभाग द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को 15-15 हजार रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए। इनमें ग्राम हरदीबाजार के श्री जितेंद्र यादव, ग्राम नेवशा के श्री शिव प्रसाद, ग्राम धतुरा के श्री ईवन लाल कौशिक, ग्राम रेकी के श्री भैया राम यादव तथा ग्राम सराईसिंगार के श्री आशीष कुमार शामिल हैं।
एनटीपीसी द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसमें प्रगतिनगर निवासी मीनाक्षी को कृत्रिम पैर, एमपी नगर निवासी अरहान खान को कृत्रिम हाथ, अयोध्यापुरी निवासी नजमा बेगम को हियरिंग एड तथा इंद्रानगर निवासी जलील खान को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। नगर पालिक निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की चाबियां भेंट की गईं। वहीं आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। समूह की महिलाओं ने मिलेट्स कोदो, कुटकी एवं रागी से तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ ठेठरी, खुरमी, चीला आदि के स्टॉल भी लगाए। उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव तथा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से जिले में कराए गए विकास कार्यों को छायाचित्रों के जरिए प्रदर्शित किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। स्टॉल में आम नागरिकों को निःशुल्क वितरित की जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जनमन सहित अन्य पत्रिकाओं, ब्रोशर एवं पाम्पलेट के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा आग्नेय शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाकर आम नागरिकों को उनके उपयोग एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हर्बल उत्पादों एवं वन औषधियों का प्रदर्शन किया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर शुगर, रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मेडिकल मोबाइल बस के माध्यम से भी नागरिकों को विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई।
जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभागीय स्टॉलों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हुई। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता एवं सामग्री वितरण के साथ यह आयोजन जिले में संचालित विकास कार्यों और विभागीय गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh