- आवास निर्माण के अनुज्ञा पत्र और किसान ऋण पुस्तिकाओं का वितरण
कोरबा (CITY HOT NEWS)///
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला में शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित सांस्कृतिक मंच पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और उनकी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के स्वीकृत हितग्राहियों को आवास निर्माण के अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए। साथ ही किसान ऋण पुस्तिकाओं और विभिन्न विभागों के प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शिविर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री हीरानंद पंजवानी, मंडल महामंत्री श्री अभिषेक गर्ग, श्री डेकरांत देवांगन, श्री करुणा शंकर देवांगन, श्री श्याम कुमार साहू, श्री सुभाष जोशी, श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव, श्रीमती जागेश्वरी साहू, श्री राकेश प्रताप सिंह सहित पार्षदगण और एल्डरमेन उपस्थित थे। आयोजन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोहरलाल गहरवरिया, उप अभियंता श्री अनिल राम, आवास इंजीनियर श्री पीयूष साहू, स्वच्छता इंजीनियर श्री ओमप्रकाश भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी श्री अवधेश देवांगन, श्री दीना देवांगन, श्रीमती उर्मिला साहू, नगर पंचायत के कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों ने सहयोग किया।


