चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी के पेट पर चाकू से किया हमला….

चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी के पेट पर चाकू से किया हमला….

रायगढ़// रायगढ़ जिले में पति ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी अंतड़ियां बाहर निकल आई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम कदमडोढ़ी निवासी मरियम लकड़ा (28) अपने पति संजय लकड़ा और बच्चों के साथ सो रही थी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे एकाएक पति उठा और चरित्र शंका की बात को लेकर उसके पेट पर 2 बार चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी अंतड़ी बाहर आ गई।

घटना के बाद वो चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर तालाब की ओर भागी, तब इसकी जानकारी उसके जेठ-जेठानी को लगी। वो उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

पहले भी हो चुका है विवाद

बताया जा रहा है कि, चरित्र शंका की बात को लेकर आए दिन उनके बीच विवाद होते रहता था। तब किसी तरह उनके परिजन समझाइश दे दिया करते थे, लेकिन इस बार उसने चाकू से जनलेवा वार कर दिया। संजय लकड़ा शराब पीने का भी आदी है।

आरोपी पति गिरफ्तार

कापू थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम ने बताया कि, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया। अब उसे अंबिकापुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Chhattisgarh