कोर्ट में महिला ने युवक का गला पकड़कर नोंचा: दोस्त की पूर्व पत्नी ने बातचीत के दौरान की मारपीट, पति के साथ भी गाली-गलौज…

कोर्ट में महिला ने युवक का गला पकड़कर नोंचा: दोस्त की पूर्व पत्नी ने बातचीत के दौरान की मारपीट, पति के साथ भी गाली-गलौज…

रायपुर// रायपुर के फैमिली कोर्ट परिसर में एक महिला ने युवक की गर्दन पकड़कर नोंच दिया। महिला युवक के दोस्त की पूर्व पत्नी है। उसने पहले अपने पूर्व पति को बातचीत करने से टोका, फिर वो मारपीट करने लगी। इस दौरान उसने अपने पति से भी गाली-गलौज की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित सुनील कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि, वो एकता नगर टेमरी का रहने वाला है। मंगलवार को वो रायपुर कोर्ट में शपथ पत्र बनवाने गया था। इस दौरान फैमिली कोर्ट के पास उसका दोस्त पंकज सिंह मिला। वह उससे बातचीत कर रहा था, तभी पंकज सिंह की पूर्व पत्नी शिखा कुमारी आ गई। उसने पंकज को कहा कि तुम इससे बातचीत क्यों कर रहे हो। फिर वो गाली-गलौज करने लगी।

गला पकड़कर नोंच दिया

इस दौरान आरोपी महिला ने सुनील कुमार का गला पकड़कर नोंच दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। महिला ने इस दौरान अपने पूर्व पति और एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की। फिलहाल पुलिस FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh