कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए किया गया प्रदर्शन

कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए किया गया प्रदर्शन

कोरबा – जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुसमुण्‍डा मुख्‍य चौक पर मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया । ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा के नेतृत्‍व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजूट होकर विरोध रैली निकाली और ज्ञानेश को पद से हटाने के लिए जमकर नारेबाजी की । रैली के बाद कुसमुण्‍डा मुख्‍य चौक पर मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते हुए ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा ने कहा कि 13 करोड़ भारतीयों को उनके वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा गया है इसलिए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के खिलाफ विरोध कर रहे हैं । 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि जब मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के काम काज पर सवाल उठा रहे हैं, विरोध हो रहे हैं तो उन्‍हें स्‍वयं अपने पद से त्‍याग पत्र दे देना चाहिए या फिर  सरकार को हटा देना चाहिए, ऐसा नहीं हो रहा है इसलिए विरोध प्रदर्शन हो रहा है । कोरबा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहू ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तत्‍काल इस्‍तीफा देना चाहिए । इसी मांग के साथ आज हम कांग्रेस जन सड़कों पर  हैं । 

इस अवसर पर पार्षद रवि चंदेल, गीता गभेल, पूर्व एल्‍डरमेन आरिफ खान, परमानंद सिंह, जिला कांग्रेस पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, शत्रुहन श्रीवास, लक्ष्‍मी विश्‍वकर्मा, अनिता, ललित चंद्रा, राजू लोहार, दीपक वर्मा, नवीन कुकरेजा, रामकुमार जलतारे, आशीष अग्रवाल ने भी विरोध जताते हुए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मॉंग रखी । 

Chhattisgarh