
सूरजपुर // सूरजपुर जिले के संकुल छिन्दिया के शासकीय प्राथमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक के कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वायरल वीडियो में स्कूल परिसर और कक्षाओं की बदहाल स्थिति भी नजर आ रही है। एक कमरे में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वीडियो कब का, इसकी भी जानकारी नहीं
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक की कार्यप्रणाली और शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रहा शिक्षक नशे में था या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है।
जांच के बाद साफ होगी स्थिति
यदि जांच में शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की पुष्टि होती है, तो मामला गंभीर माना जाएगा। वहीं, कक्षा में पानी भरने और स्कूल की बदहाल स्थिति की भी विभागीय स्तर पर जांच जरूरी है।
कार्रवाई पर टिकी नजर
वायरल वीडियो के बाद अब शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है। आधिकारिक जांच के बाद ही शिक्षक पर लगे आरोप और वीडियो की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

