लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही छात्रा पर एसिड अटैक…शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलसा..गंभीर हालत मे रायपुर रेफर..

बालोद// छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक हुआ है। 22 साल की छात्रा आमापारा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी में एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। एसिड से उसके शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया है।

उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बालोद थाना इलाके के आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने की है।

देखिए ये तस्वीरें-

घायल छात्रा की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घायल छात्रा की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती हुई टीम।

मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती हुई टीम।

पुलिस टीम को मौके से जले हुए कपड़े भी मिले हैं।

पुलिस टीम को मौके से जले हुए कपड़े भी मिले हैं।

सीसीटीवी में आरोपी युवक भागते हुए नजर आया।

सीसीटीवी में आरोपी युवक भागते हुए नजर आया।

तेज जलन से चिल्लाने लगी, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सोमवार दोपहर 12:30 को वह लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। एसिड पड़ते ही छात्रा तेज जलन से चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। चेहरे और आंख के आसपास भी जली है। पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

क्राइम सीन को सील कर दिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्राइम सीन को सील कर दिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

एसिड डालने के बाद पैदल भागा आरोपी

घटना के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल की ओर फरार हो गया। सूचना मिलते ही टीआई, एसपी और एएसपी समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा पर हमला किस वजह से किया गया। आरोपी ने किस तरह के एसिड का इस्तेमाल किया।

Chhattisgarh