रायपुर : सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 65 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रणजीता स्टेडियम

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 65 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रणजीता स्टेडियम
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए जिलेवासियों ने व्यक्त की कृतज्ञता
  • ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दीपों से साकार हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना का संदेश
  • मनोरा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सन्ना में ‘पीएम जनमन’ सहित विभिन्न थीम पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 65 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रणजीता स्टेडियम
सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 65 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रणजीता स्टेडियम
सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 65 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रणजीता स्टेडियम

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनकल्याण के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से जशपुर जिले में आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हुआ। रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में 65 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर जिलेवासियों ने सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अभिव्यक्त किया।

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, 65 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रणजीता स्टेडियम

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनसरोकार और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों तथा जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

65 हजार से अधिक दीपों से रोशन हुआ रणजीता स्टेडियम

रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्टेडियम में 65 हजार से अधिक दीपों के प्रज्ज्वलन से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जशपुर जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

दीपों से साकार हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना का संदेश

कार्यक्रम में दीपों से प्रधानमंत्री आवास योजना की आकर्षक आकृति तैयार की गई। इसके माध्यम से “5 करोड़ 16 लाख 50 हजार 297 आवास राष्ट्र को समर्पित” का संदेश प्रदर्शित किया गया। पक्की छत के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आए बदलाव को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के जनकल्याणकारी प्रभाव को दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग थीम के साथ दीप प्रज्ज्वलन

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जशपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित अलग-अलग थीम तैयार की गईं। मनोरा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सन्ना में ‘पीएम जनमन’ सहित विभिन्न विषयों को दीपों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन आयोजनों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती दी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Chhattisgarh