रायपुर : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान से सामने आई रामबती की सफलता की कहानी, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

रायपुर : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान से सामने आई रामबती की सफलता की कहानी, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
  • ‘हर घर नल से जल’ योजना से बदला जीवन, पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से मिली राहत

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

‘हर घर नल से जल’ योजना से बदला जीवन, पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से मिली राहतसेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री के ग्राम जवारीटोला निवासी रामबती के जीवन में जल जीवन मिशन के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन आया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल से जल’ योजना से घर तक पेयजल की सुविधा मिलने से उनके दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ी है।
पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से मिली राहत
रामबती बताती हैं कि पहले उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए कुएं और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसके लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के बीच पानी की व्यवस्था करना भी चुनौतीपूर्ण रहता था। अब घर पर ही नल से पेयजल उपलब्ध होने से उन्हें इस परेशानी से राहत मिली है। पानी लाने में लगने वाला समय बचने से दैनिक कार्यों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान हुआ है।
जल जीवन मिशन से ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
‘हर घर नल से जल’ योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल की सुविधा पहुंचाना है। ग्राम जवारीटोला में इस पहल से रामबती जैसे ग्रामीणों को घर पर ही पानी की सुविधा मिलने से राहत मिल रही है। पेयजल की सुलभ उपलब्धता से घरेलू कार्यों को आसान बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
घर तक नल से पेयजल की सुविधा मिलने पर रामबती ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह योजना हमारे गांव और हमारे भविष्य को नई दिशा दे रही है।” घर पर पेयजल उपलब्ध होने से दैनिक जीवन की परेशानियां कम हुई हैं और परिवार को बड़ी राहत मिली है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामने आई रामबती की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि जल जीवन मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधा और सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक बन रही हैं। घर-घर तक पेयजल पहुंचाने की पहल ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के साथ बेहतर जीवन की उम्मीद को भी मजबूत कर रही है।

Chhattisgarh