रायपुर : सरगुजा ओलंपिक 2026: मैनपाट में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

मैनपाट में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
  • विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, लंबी-ऊंची कूद, फुटबॉल और कबड्डी में खिलाडि़यों ने किया शानदार प्रदर्शन
  • सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने बढ़ाया खिलाडि़यों का उत्साह

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

मैनपाट में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सरगुजा ओलंपिक 2026 के तहत मैनपाट विकासखंड के स्टेडियम ग्राउंड नर्मदापुर में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मैनपाट के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाडि़यों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाडि़यों के जोश के साथ ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

मैनपाट में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 4Û100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद और ऊंची कूद के साथ फुटबॉल एवं कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाडि़यों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।

सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में इस अवसर पर जनपद पंचायत मैनपाट अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पैकरा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

Chhattisgarh