
- मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का किया आभार
रायपुर (CITY HOT NEWS)//
एक छोटी सी मदद जरूरतमंद के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है इसका जीवंत उदाहरण हैं श्रीमती बिराजो देवी। अपने उम्र के कारण घुटनों के दर्द से परेशान रहने वाली बिराजों को महतारी वंदन की राशि ने अपने इलाज का संबल दे दिया है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत खरवत के आश्रित ग्राम मांझापारा में रहने वाली बिराजो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव भैय्या की महतारी वंदन योजना एक जबरदस्त मदद साबित हो रही है।
बढ़ती उम्र में अपने घुटनों के दर्द से परेशान रहने वाली बिराजो देवी के लिए हर समय इलाज में लगने वाला खर्च उनके लिए एक कठिन चुनौती था। जब कभी घर वाले दिखला कर दवा ला देते तब तक ठीक था लेकिन जब वह दवा नहीं लाते तब बिराजो को अपना दर्द खुद सहना पड़ता। ऐसे कठिन समय में महतारी वंदन से मिलने वाली रकम ने बिराजों के दर्द का इलाज कर दिया हैं
अब वह अपने घुटनों के इलाज में होने वाले खर्च के लिए किसी पर आश्रित नहीं है। मुस्कुराते हुए उनहोने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देकर कहा कि उनके घुटनों की दवाई का इंतजाम हो गया है और वह किसी पर आश्रित नहीं हैं।

