रायपुर : भारतीय तीरंदाजी में स्वर्णिम इतिहास, कुमकुम अनिल मोहोद ने एशियन गेम्स में रचा नया अध्याय

  • रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक, 2028 ओलंपिक के लिए भी किया सीधे क्वालिफाई
  • ऐतिहासिक उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज कुमकुम अनिल मोहोद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि कुमकुम ने अपने सटीक निशाने, अद्भुत एकाग्रता और आत्मविश्वास के दम पर भारतीय तीरंदाजी में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। एशियन गेम्स की रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए और भी विशेष है क्योंकि इस शानदार जीत के साथ कुमकुम ने  2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी हासिल किया है। उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कुमकुम की ऐतिहासिक सफलता देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कुमकुम अनिल मोहोद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्। 2028 ओलंपिक और आगामी प्रतियोगिताओं में देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh