युवक के साथ हसौद क्षेत्र में मिली लापता युवती…, शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार…जेल दाखिल…

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा - Dainik Bhaskar

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

रायगढ़//छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को घर से भगा ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में लापता युवती की तलाश करने पर वह हसौद थाना क्षेत्र के झरप गांव में मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को स्थानीय महिला ने थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे।

रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। ऐसे में रात में ही उसकी आसपास तलाश की गई और सुबह पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ किया गया। इसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने परिजनों व सहेलियों से पूछताछ की ऐसे में पुलिस ने मामले में BNS की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पुलिस ने जांच के दौरान युवती की मां, परिवार के सदस्यों और सहेलियों से पूछताछ की गई। इस दौरान युवती की मित्रता ग्राम नंदेली, थाना कोतरारोड़ निवासी लाल कुमार विश्वकर्मा 23 साल से होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।

हसौद थाना के झरप गांव में मिले इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक व युवती को हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम झरप में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और जहां युवती और युवक दोनों मिले। पुलिस दोनों को थाना लेकर पहुंची और युवती का महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से बयान दर्ज किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया युवती के बयान के आधार पर आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप सामने आने पर प्रकरण में BNS की धारा 69 जोड़ी गई। युवती की सहमति से उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में आरोपी लाल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh