कोरबा (CITY HOT NEWS)///
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही है। योजना से लाभान्वित नया रिस्दा, भदरापारा बालको के यादव मोहल्ले की निवासी सावन यादव अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई में छात्रवृत्ति राशि का उपयोग कर रही हैं।
सावन यादव के पति जीवन लाल यादव दिहाड़ी मजदूर हैं। सावन यादव का श्रमिक पंजीयन मजदूर रेजा-कुली के रूप में 7 फरवरी 2014 को हुआ था। उनका पंजीयन क्रमांक 553626352 है। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद उनकी दूसरी संतान को प्रतिवर्ष 3,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिल रही है।
सावन यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति राशि से बेटी की पढ़ाई में मदद मिलती है। उन्होंने इस सहयोग के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


