फांसी लगाकर दंपती ने कर ली आत्महत्या …पैसों को लेकर हुआ था विवाद…एक साल पहले की थी लव मैरिज..

गरियाबंद// छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में रविवार को दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले पति ने फांसी लगाई। कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी जान दे दी। 1 साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान मिलाप सिंह ध्रुवा (27) और मंजुला ध्रुवा (25) के रूप में हुई है, जो कि भेजीपदर गांव के अड़ारपारा के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात दंपती के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पढ़िए सुसाइड की पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक, मिलाप सिंह ध्रुवा और मंजुला ध्रुवा ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों गांव से बाहर खेत में बने एक मकान में रहते थे। पति बेरोजगार था। इसे लेकर दंपती के बीच आए दिन पैसों को लेकर विवाद होता था।

दंपती की लाश फंदे से लटकी मिली

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे दंपती की लाश फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

मिलाप सिंह ध्रुवा।

मिलाप सिंह ध्रुवा।

पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था पति

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मिलाप पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। उन्होंने बताया कि मिलाप के पिता की 2018 में मौत हो गई थी। परिवार में अब उसकी मां ही हैं।

मंजुला ध्रुवा।

मंजुला ध्रुवा।

नशे और बेरोजगारी के चलते होता था विवाद

थाना प्रभारी भोगाराम ध्रुव ने बताया कि मिलाप नशे का आदी था। बेरोजगार होने के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली, फिर पत्नी ने भी जान दे दी। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Chhattisgarh