कोरबा (CITY HOT NEWS)///
ग्राम लखनपुर निवासी जानकी साहू को गर्भावस्था के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लिया और सहायता राशि प्राप्त की। जानकी ने बताया कि गर्भावस्था और प्रसव के समय मिली राशि से घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने में मदद मिली। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


