पिकनिक मनाने गए कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे..नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसला, बचाने के लिए नदी में कूदे 2 अन्य छात्र भी बहे..

रायपुर// जांजगीर-चांपा में पिकनिक मनाने गए कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए नदी में कूदे 2 अन्य छात्र भी बह गए।

तीनों छात्रों का अब तक पता नहीं चल पाया है। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

धमतरी जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर है। वहीं मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोल दिए गए हैं। जिससे धमतरी-नरहरपुर मार्ग बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई।

वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में चार दिन के सूखे के बाद गुरुवार शाम अच्छी बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश रुकने के बाद शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (11 सितंबर) प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

जांजगीर-चांपा जिले में 3 छात्र हसदेव नदी में बहे।

जांजगीर-चांपा जिले में 3 छात्र हसदेव नदी में बहे।

धमतरी में मुरुमसिल्ली बांध के गेट खुले, धमतरी-नरहरपुर मार्ग बाधित।

धमतरी में मुरुमसिल्ली बांध के गेट खुले, धमतरी-नरहरपुर मार्ग बाधित।

धमतरी-नरहरपुर मार्ग पर आवाजाही बाधित होने से लोग फंसे।

धमतरी-नरहरपुर मार्ग पर आवाजाही बाधित होने से लोग फंसे।

Chhattisgarh