नाले में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव.. नहाने के लिए नाले की ओर गया था..डूबने से मौत की आशंका, सभी पहलुओं पर जांच

कोरबा// कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के तिलाईडांड गांव में रविवार (27 सितम्बर) को एक युवक का शव नाले में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार कुजूर के रूप में हुई है। पुलिस और डीडीआरएफ टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

परिजनों के मुताबिक, सुरेश रविवार सुबह नहाने के लिए नाले की ओर गया था। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने नाले में सुरेश का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

डीडीआरएफ टीम ने शव बाहर निकाला

डीडीआरएफ टीम ने शव बाहर निकाला

डीडीआरएफ ने पानी से निकाला शव

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद डीडीआरएफ की टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुरुआती जांच में डूबने की आशंका

शुरुआती जांच में डूबने की आशंका

डूबने से मौत की आशंका, सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में डूबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है।

Chhattisgarh