दोस्ती के बाद फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग, मेडिकल कारोबारी से वसूले 2 लाख रुपए; युवती गिरफ्तार

बिलासपुर// बिलासपुर में युवती ने पहले मेडिकल कारोबारी से दोस्ती की, फिर चैटिंग के बहाने साथ में तस्वीरें खिंचाई और वीडियो भी बनवाए। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर समाज में बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 2 लाख वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार खपरगंज स्थित कल्लू बाड़ा निवासी 28 वर्षीय सूर्या सोनी मेडिकल व्यावसायी है। उन्होंने 18 नवंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि लोफंदी निवासी प्राची कश्यप (20) 2025 में उसकी दुकान में काम करने आई थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और फोन पर बातचीत होने लगी।

दोस्ती कर साथ में खिंचाई तस्वीरें

शिकायत के अनुसार, युवती से परिचय बढ़ने के उसने दोस्ती की। फिर बाद दोनों ने साथ में कुछ फोटो खिंचाए। आरोप है कि युवती इन्हीं फोटो को दूसरे लोगों तक पहुंचाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम मांगने लगी।

समाज में बदनाम करने दी धमकी, वसूले 2 लाख

इस दौरान सामाजिक बदनामी के डर से युवक ने युवती को ऑनलाइन और कैश मिलाकर दो लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी युवती बार-बार फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए और पैसे मांगने लगी।

पैसे नहीं देने पर आत्महत्या करने की धमकी देने का भी आरोप है। उसकी हरकतों से परेशान होकर व्यावसायी युवक ने थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh