- चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति
कोरबा (CITY HOT NEWS)///
डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए डीएमएफटी कोरबा की पहल) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग 2 नवंबर 2026 से सी-पेट, स्याहीमुड़ी, विकासखंड कटघोरा, जिला कोरबा में शुरू होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी चयनित विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों के साथ 2 नवंबर को सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है। विद्यार्थियों को अपने साथ पहनने के कपड़े, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं तथा वर्तमान में अध्ययनरत कक्षा की पाठ्यपुस्तकें लेकर आना होगा।

