घर के सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश के मामले का खुलासा, ससुर ने कीटनाशक दवा पिलाने के बाद गला दबाकर मारा था, बेटे के दूसरी जाति की लड़की से लव-मैरिज से था नाराज…

कबीरधाम// ,छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली थी। पुलिस हत्या का खुलासा कर दिया है। ससुर ने ही बहू को मारकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। आरोपी ने बहू को कीटनाशक दवा पिलाने के बाद गला दबाकर मारा था।

कवर्धा में नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली थी। - Dainik Bhaskar

कवर्धा में नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली थी।

पुलिस ने आरोपी ससुर जहल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि बेटे ने लव मैरिज की थी। लड़की दूसरी जाति की होने से वह इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, गुरुवार को तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। नवविवाहिता का नाम कामिनी निषाद (20) है। उसने बांधाटोला गांव के रहने वाले भोजराज पटेल (23) से 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र की है।

पहले ​देखिए ये 4 तस्वीरें…

नवविवाहिता की हत्या के आरोपी ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नवविवाहिता की हत्या के आरोपी ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जो डिकंपोज होना शुरू हो गया था।

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जो डिकंपोज होना शुरू हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते नजर आई।

मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते नजर आई।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, कामिनी निषाद और भोजराज पटेल एक-दूसरे को पसंद करते थे। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। जुलाई 2025 को दोनों ने शादी की। जिसके बाद कामिनी भोजराज के घर पर रहने लगी। लेकिन इस शादी से भोजराज के परिवार वाले नाराज थे।

शादी के 2 महीने बाद यानी सितंबर में कामिनी अचानक घर से गायब हो गई। पति अपने स्तर पर उसे तलाशते रहा। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने 7 नवंबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

लाश लड़ी-गली अवस्था में थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

लाश लड़ी-गली अवस्था में थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

बदबू आने पर दी गई पुलिस को सूचना

गुरुवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू आने लगी। जो कि दूर-दूर तक फैल गई। ऐसे में मौके पर परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक की जांच की गई।

जांच के दौरान सेप्टिक टैंक में लाश मिली। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। शव की पहचान कामिनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर पर हत्या का संदेह जताया था।

जेल भेजा गया आरोपी ससुर

पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने जहल पटेल से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh