नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक…खुलेआम खुद को सस्पेंड करने की करने लगा मांग

नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक…खुलेआम खुद को सस्पेंड करने की करने लगा मांग

धमतरी// छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा और खुलेआम खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगा। वायरल वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है- “मुझे सस्पेंड कर दो, मैं सस्पेंड होना चाहता हूं। आधा वेतन मिलेगा तो घर में बैठकर ही नौकरी करूंगा।” मौके पर मौजूद लोगों ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

यह घटना मगरलोड ब्लॉक के प्राथमिक शाला छोटी करेली का है। जहां टीचर कुर्सी पर बैठकर बहकी-बहकी बातें करने लगा। टीचर बार-बार कहता, “मुझे सस्पेंड कर दो, मैं खुद सस्पेंड होना चाहता हूं। शराब के नशे में हंगामा करते हुए टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

धमतरी में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगा।

धमतरी में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक खुद को सस्पेंड करने की मांग करने लगा।

Chhattisgarh