पति से अफेयर के शक में महिला ने स्कूली छात्रा की कर दी पिटाई…. एक-दूसरे के बाल खींचे, नाखून से नोचा….छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान..

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर// छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पति से अफेयर के शक में महिला ने स्कूली छात्रा की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बातें करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।

पति से बात करने पर नाराज महिला ने स्कूली छात्रा से मारपीट की। - Dainik Bhaskar

पति से बात करने पर नाराज महिला ने स्कूली छात्रा से मारपीट की।

दरअसल, मंगलवार (6 जनवरी) को जनकपुर इलाके में महिला 9वीं की छात्रा को समझाने ही पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बीच सड़क पर मारपीट करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरे को बाल खींचकर, नाखून से नोचते दिख रहे हैं।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

महिला ने छात्रा के बाल खींचे, बदले में छात्रा ने भी महिला का बाल पकड़ा।

महिला ने छात्रा के बाल खींचे, बदले में छात्रा ने भी महिला का बाल पकड़ा।

वहां मौजूद लोग छुड़ाने भी आए, कुछ वीडियो बनाते रहे।

वहां मौजूद लोग छुड़ाने भी आए, कुछ वीडियो बनाते रहे।

छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान

घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। यह घटना सार्वजनिक स्थान (बीच बाजार) पर हुई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई थी। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन छात्रा वहां मौजूद नहीं थी।

घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

पति से बात करने को पर नाराज थी महिला

मारपीट करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है। महिला का कहना है कि वह छात्रा से अपने पति से बात करने को लेकर नाराज थी। उसने छात्रा को कई बार समझाया था कि वह उसके पति से बात न करे, लेकिन छात्रा नहीं मानी।

बात बढ़ने पर हुआ विवाद

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के मोबाइल में छात्रा से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड देखे थे। इसी कारण वह छात्रा को समझाने आई थी, लेकिन बात बढ़ने पर विवाद हो गया। महिला का पति बिजली विभाग में डेली बेसिस पर काम करता है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh