स्कूल में खाना बनाने वाली सहायिका को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर सेक्स की डिमांड की…पत्नी बनाकर रखने की बात कही….स्कूली बच्चों से मारपीट का भी आरोप…

बलरामपुर// छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक हेडमास्टर ने स्कूल में खाना बनाने वाली सहायिका को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर सेक्स की डिमांड की है। गांव की अन्य महिलाओं ने भी आरोप लगाया है कि हेडमास्टर बीरबल यादव (48) ने उन्हें पत्नी बनाकर रखने की बात कही। अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए संबंध बनाने कहा।

हेडमास्टर (टोपी पहने हुए) ने स्कूल में खाना बनाने वाली सहायिका को प्राइवेट पार्ट दिखाया। ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग। - Dainik Bhaskar

हेडमास्टर (टोपी पहने हुए) ने स्कूल में खाना बनाने वाली सहायिका को प्राइवेट पार्ट दिखाया। ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

सहायिका से सेक्स की डिमांड करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पूरे गांव वाले आक्रोशित है। उन्होंने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह-आसनपानी स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। वहीं आरोपी हेडमास्टर ने सफाई दी है कि वह पेशाब कर रहा था।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

हेडमास्टर बीरबल यादव ने गांव की अन्य महिलाओं से पत्नी बनने की बात कही।

हेडमास्टर बीरबल यादव ने गांव की अन्य महिलाओं से पत्नी बनने की बात कही।

आरोपी हेडमास्टर (टोपी पहने हुए) ने सफाई में कहा- पेशाब कर रहा था।

आरोपी हेडमास्टर (टोपी पहने हुए) ने सफाई में कहा- पेशाब कर रहा था।

स्कूली बच्चों से मारपीट का आरोप

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हेडमास्टर बीरबल यादव नशे में स्कूली बच्चों के साथ मारपीट भी करता है। वह बच्चों को टांगी से मारने की धमकी भी देता है, जिससे बच्चे भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि शिक्षक उन्हें रास्ते में रोककर अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है। जिससे वे और बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

गांव की महिलाओं ने हेडमास्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

गांव की महिलाओं ने हेडमास्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

बच्चों का गला दबाने का भी आरोप

इस स्कूल से जुड़ी शिकायतों में यह भी सामने आया है कि आरोपी शिक्षक बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है, मारपीट करता है और कथित तौर पर उनका गला दबाने, चाकू दिखाने जैसी हरकतें भी करता है।

ग्रामीण कर्मदेव ने बताया कि शिक्षक द्वारा महिलाओं से आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने के वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। इन वीडियो में उसकी हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

हेडमास्टर पर कठोर कार्रवाई की मांग

जानकारी मिलने पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नाग गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।

अधिकारी बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर मनीराम यादव ने बताया कि वीडियो के माध्यम से उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh