रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

रायपुर(CITY HOT NEWS)//

ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के जीवन में बदलाव ला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू इस पहल का छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।

कोरबा जिले के खरमोरा निवासी हीरा राम साहू ने जून 2025 में अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित कराया। कुल लागत 2.10 लाख रुपये रही, जिसमें केंद्र से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये का अनुदान मिला। इस तरह 1.08 लाख रुपये की शासकीय सहायता प्राप्त हुई। चार सदस्यीय परिवार वाले साहू पहले नियमित बिजली बिल चुकाते थे, लेकिन अब उनका मासिक बिल अब घटकर 30 से 70 रुपये रह गया है। सेवानिवृत्त सीएसईबी कर्मचारी श्री साहू का कहना है कि योजना ने न केवल खर्च घटाया, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अवसर भी दिया।

Chhattisgarh