भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चुनावी रंजिश में की वारदात, 4 आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में कुल 4 आरोपी शामिल थे, जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद है। मामल कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा में बीजेपी नेता की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

कोरबा में बीजेपी नेता की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ-साथ कुल्हाड़ी और चाकू भी जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अक्षय गर्ग को बेरहमी से मारा है। उसके शरीर पर 8 से 10 बार हमला किया। विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से गोदा।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

बीजेपी नेता की हत्या मामले में नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीजेपी नेता की हत्या मामले में नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से हत्या में उपयोग किए कुल्हाड़ी और चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों के पास से हत्या में उपयोग किए कुल्हाड़ी और चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।

मंगलवार को बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई थी। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और अस्पताल ले गए।

मंगलवार को बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई थी। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और अस्पताल ले गए।

जानिए क्या है पूरा मामला?

कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में 23 दिसंबर को दिनदहाड़े BJP के सीनियर नेता का मर्डर हुआ था। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर अज्ञात लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से उनका विवाद बढ़ गया था।करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी।

इलाज के दौरान बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की जान चली गई थी।

इलाज के दौरान बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की जान चली गई थी।

पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कार और बाइक को भी जब्त किया है।

पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कार और बाइक को भी जब्त किया है।

वाहन के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान यह अहम तथ्य सामने आया कि घटना के समय एक अर्बन क्रूजर वाहन नजर आई थी। पुलिस के अनुसार यह वाहन वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था। रात लगभग 11 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से चला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जब्त कर लिया था। पुलिस मुस्ताक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

Chhattisgarh