पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव: काबुल पर हवाई हमले, दोनों ओर 50 की मौत; PAK सेना ने किया संघर्षविराम का एलान..

Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सीमा पर तनाव की रिपोर्ट मिलने के बाद पाकिस्तानी सेना ने काबुल पर हवाई हमले किए। इस बीच,कई नागरिक भी मारे गए। दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे किए हैं। 

काबुल/ इस्लामाबाद// पाकिस्तान ने बुधवार शाम अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए।। अफगानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक में बमबारी की है। इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है।

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमले के यह फुटेज वायरल हैं। - Dainik Bhaskar

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमले के यह फुटेज वायरल हैं।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के पेशावर में ड्रोन हमला किया है। इस हमले में एक प्लाजा के कमरे को निशाना बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल खुफिया गतिविधियों के लिए एक सीक्रेट ऑफिस के तौर पर किया जा रहा था।

इन हमलों के बाद फिलहाल दोनों देशों ने 48 घंटे के लिए सीजफायर पर सहमति जताई है। रॉयटर्स के मुताबिक यह सीजफायर भारतीय समयानुसार बुधवार शाम 6:30 बजे से लागू हो गया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दोनों देश बातचीत के जरिए से मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

PAK- अफगान संघर्ष से जुड़े फुटेज…

1. अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला

अफगान की राजधानी काबुल पर हुए हमले के बाद इमारतों से धुआं उठता नजर आया। (सोर्स-X)

अफगान की राजधानी काबुल पर हुए हमले के बाद इमारतों से धुआं उठता नजर आया। (सोर्स-X)

हमले के बाद काबुल की एक बिल्डिंग में आग लग गई। (सोर्स-X)

हमले के बाद काबुल की एक बिल्डिंग में आग लग गई। (सोर्स-X)

हमले के बाद काबुल की एक इलाके में भीषण आग नजर आई।

हमले के बाद काबुल की एक इलाके में भीषण आग नजर आई।

काबुल पर हमले के बाद एक इमारत से धुआं उठता नजर आया।

काबुल पर हमले के बाद एक इमारत से धुआं उठता नजर आया।

2. पाकिस्तान में अफगानिस्तान का हमला

फुटेज पाकिस्तान के पेशावर में अफगानिस्तान के ड्रोन हमले की है।

फुटेज पाकिस्तान के पेशावर में अफगानिस्तान के ड्रोन हमले की है।

तालिबान ब्रिगेड और बटालियन के तबाह होने का दावा

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के कंधार इलाके में हमले किए। सेना ने कहा-

QuoteImage

अफगान तालिबान के हमलों का जवाब देने के लिए हमने उनके ठिकानों पर हमला किया। अफगान तालिबान के मुख्य ठिकाने तबाह हो गए हैं।QuoteImage

PAK मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन हमलों में कंधार प्रांत में तालिबान की चौथी बटालियन और छठी बॉर्डर ब्रिगेड पूरी तरह तबाह हो गई है।

कई तालिबान लड़ाके और विदेशी लोग मारे गए। पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना किसी भी हमले का मजबूती से जवाब दे सकती है। अफगान तालिबान ने इन दावों को गलत बताया है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया।

अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर टैंक भेजे

इससे पहले पाकिस्तान सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान के बीच मंगलवार रात को झड़पें हुई थीं। अफगानिस्तान के तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया।

इस हमले में 12 आम लोग मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान ने PAK बॉर्डर पर टैंक भेज दिए।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग (ISPR) ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान बॉर्डर पर अफगान तालिबान के हमले को नाकाम कर दिया, जिसमें तालिबान के लगभग 15 से 20 मेंबर मारे गए।

एक हफ्ते के भीतर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह तीसरी बड़ी झड़प है।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से लगी सीमा की तरफ टैंक भेजे। सोर्स- X हैंडल

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से लगी सीमा की तरफ टैंक भेजे। सोर्स- X हैंडल

दोनों देशों ने चौकियों पर कब्जे करने का दावा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने एक दूसरे की सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है। साथ ही टैंकों के नुकसान की भी खबर है। पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने तालिबान पर बिना उकसावे के पहली गोली चलाने का आरोप लगाया।

वहीं, अफगानिस्तान समर्थित सोशल हैंडल ने दावा किया कि अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में उन जगहों को निशाना बनाया है, जहां से अफगानिस्तान के लिए खतरा पैदा होता है। इसके साथ ही 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी बात कही।

पाकिस्तान का दावा- तालिबान चौकियों को भारी नुकसान

पाकिस्तान ने सूत्रों ने दावा किया है कि पाकिस्तान के हमले में कई तालिबान चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा और उनकी चौकियों से आग की लपटें उठती देखी गई

पाकिस्तानी पीटीवी न्यूज ने बताया, ‘अफगान तालिबान और फितना अल-खवारिज ने कुर्रम में बिना वजह गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने पूरी ताकत से जवाब दिया।’

दावा किया गया कि पाकिस्तान की जवाबी गोलीबारी में एक तालिबानी टैंक नष्ट हो गया, जिससे हमलावर अपनी चौकियां छोड़कर इलाके से भागने पर मजबूर हो गए। वहीं, काबुल का दावा है कि वह अपनी हवाई सीमा और संप्रभुता के उल्लंघन का जवाब दे रहा है।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर अफगान तालिबान के ड्रोन हमले का वीडियो है।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर अफगान तालिबान के ड्रोन हमले का वीडियो है।

अफगानिस्तान में दो TTP गुट साथ आए

अफगान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि सुबह 8 बजे तक लड़ाई पर हमारा नियंत्रण हो गया था।

इस बीच अफगानिस्तान में टीटीपी के दो गुटों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक होने की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने घोषणा की है कि इसके दो समूह एक हो रहे हैं।

इनमें से एक का नेतृत्व कुर्रम जिले के मुफ्ती अब्दुर रहमान कर रहे हैं, और दूसरा खैबर जिले की तिराह घाटी के कमांडर शेर खान हैं। इन दोनों कमांडरों ने टीटीपी के तरफ वफादारी की खसम खाई है।

अफगान तालिबान के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक तालिबान ड्रोन को पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर विस्फोटक गिराते हुए दिखाया गया है।

अफगान तालिबान के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक तालिबान ड्रोन को पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर विस्फोटक गिराते हुए दिखाया गया है।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP): पाकिस्तान का विद्रोही संगठन

  • 2001 में अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया, तो कई लड़ाके पाकिस्तान के कबाइली इलाकों में छिप गए।
  • 2007 में बेतुल्लाह मेहसूद ने 13 विद्रोही गुटों को मिलाकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बनाया।
  • इसमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सेना के विरोधी गुट के लोग शामिल थे।
  • इनकी लड़ाई पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ है।
  • इस संगठन से जुड़े कई समर्थक पाकिस्तानी सेना में मौजूद हैं।
  • अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया है कि TTP एटमी हथियारों तक पहुंच सकता है।
  • पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों?
  • 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था।
  • TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है।
  • TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं।
  • 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए।
  • TTP पश्तून समुदाय की गरीबी, बेरोजगारी और सरकार की अनदेखी जैसी शिकायतों का फायदा उठाता है।
  • दोनों देशों के बीच पहले भी हुआ है तनाव
  • अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं। 2021 में अफगानिस्तान हुकूमत पर तालिबान के कंट्रोल के बाद से तनाव और बढ़ गया है।
International