बलरामपुर// छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाए गए। ‘लहरिया लूटा ए राजा’ गाने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। इस दौरान परिजन भी मौके पर मौजूद थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आत्मानंद स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होते ही जिला शिक्षा विभाग एक्शन मोड पर है। DEO मनीराम यादव ने प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीईओ ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने आपत्ति जताई है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि, अश्लील गाना भी कला है। मंत्रीजी की प्रेरणा के बाद ये लाइव डेमो है।
देखिए स्कूल में डांस की 3 तस्वीरें…

स्कूल की छात्राओं ने भी अश्लील गाने पर किया डांस।

डांस करने के दौरान परिजन भी मौके पर मौजूद थे। जिन्होंने आपत्ति जताई है।

स्कूल की छात्राओं ने भी अश्लील गाने पर किया डांस।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद स्कूल में लहरिया लूटा ए राजा गाना बजाया गया।
परिजनों के सामने ही स्कूल के छात्र गाने पर स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे, जबकि लड़कियां स्कूल के आंगन में डांस कर रही थीं। छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

छात्र-छात्राओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मंत्री पर तंज, अश्लील नृत्य को बताया था कला
वहीं सोशल मीडिया पर स्कूली छात्र-छात्राओं का डांस पोस्ट करते हुए खैरवार/ खरवार आदिवासी विकास परिषद छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह खैरवार ने लिखा है कि, राम नाम नहीं, अश्लील गाना भी कला है। मंत्रीजी से प्रेरित होकर लाइव डेमो दिया गया है।
प्रिंसिपल को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
छात्र-छात्राओं के अश्लील गाने का वीडियो वायरल होने के बाद बलरामपुर डीईओ मनी राम यादव ने स्कूल के प्रिंसिपल बसंत गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि जब यह गाना बजाया गया, तब अभिभावक भी स्कूल में थे। अश्लील गाना बजाने पर उनमें रोष दिखा।

