शादी का झांसा देकर NEET छात्रा से दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती होने पर छोड़कर भागा…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा से रेप हुआ है। युवक ने शादी का झांसे देकर फंसाया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। गर्लफ्रेंड जब 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने ब्रेकअप कर लिया। शादी से इनकार कर दिया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की पीड़िता मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की रहने वाली है। 2024 में NEET की कोचिंग के लिए बिलासपुर आई थी। वहीं युवक का नाम मोहम्मद मुस्लिम खान है। वह लोरमी का रहने वाला है।

बिलासपुर में मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की युवती से रेप हुआ है।

बिलासपुर में मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की युवती से रेप हुआ है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रेप पीड़िता किराए के मकान में रहकर NEET की तैयारी कर रही है। सितंबर 2024 में उसकी मुलाकात मोहम्मद मुस्लिम खान से हुई। वह अक्सर युवती के रहने वाले इलाके में आता-जाता था। दोनों में बातचीत शुरू हुई। इस दौरान उसने खुद को डॉक्टर बताया।

दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने अपने नंबर आपस में एक्सचेंज किए। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। मोहम्मद मुस्लिम खान ने शादी का वादा किया। इसके बाद युवती के रूम में आने-जाने लगा। ऐसे में दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। इस बीच युवती 4 महीने की प्रेग्नेंट हो गई।

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो मोहम्मद मुस्लिम खान ने शादी से साफ इनकार कर दिया। बातचीत भी बंद कर दी। परेशान गर्लफ्रेंड थाने पहुंची। मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं टीआई वीरेंद्र अनंत ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लोरमी का रहने वाला है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Chhattisgarh