MBA स्टूडेंट से जॉब के बहाने ऑनलाइन फ्रॉड: IIM की छात्रा को पहली कमाई के 500 रुपए भेजे, फिर 1 लाख 99 हजार रुपये ठगे…

MBA स्टूडेंट से जॉब के बहाने ऑनलाइन फ्रॉड: IIM की छात्रा को पहली कमाई के 500 रुपए भेजे, फिर 1 लाख 99 हजार रुपये ठगे…

सांकेतिक फोटो।

रायपुर// छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम की MBA स्टूडेंट के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। एक साइबर ठग ने छात्रा को पहले मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब के बहाने गुमराह किया। ठग ने उसे शुरुआत में पहली कमाई के बहाने 500 रुपए भी भेजे। उसके बाद उसने छात्रा से करीब 1 लाख 99 हजार रुपए वसूल कर लिए। इस पूरे मामले में राखी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

पीड़िता समीक्षा सिंह ने राखी थाने में FIR दर्ज कराई कि वह नवा रायपुर के चेरिया स्थित IIM कॉलेज में MBA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। उसने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को शाम साढ़े 8 बजे के करीब एक पार्ट टाइम जॉब का मैसेज व्हाट्सएप पर आया। उसने इस मैसेज में दिए गए निर्देश के अनुसार टेलीग्राम पर जाकर @मरीना361 आईडी पर बात की। ये फर्जी आईडी ऑनलाइन ठग की ही थी।

पीड़िता ने राखी थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। इस मामले में फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पीड़िता ने राखी थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। इस मामले में फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

डीजी फ्लिपकार्ट में एड टू कार्ट करने पर पैसे मिले

ठग ने समीक्षा से कहा कि वह डीजी फ्लिपकार्ट में जाकर प्रोडक्ट को एड टू कार्ट करे। हर एक प्रोडक्ट का उसे 50 रुपए मिलेगा। जिसके बाद पीड़िता ने ठीक वैसा ही किया। फिर ठग ने उसके खाते में 500 रुपये पहली कमाई के रूप में भेजे। जिसके बाद पीड़िता ज्यादा पैसे कमाने के लालच में आ गई।

ऑनलाइन ठगी से बचने के कुछ तरीके।

फिर पैसे लगाने पर की ज्यादा लाभ की बात

इसी बीच ठग ने पीड़िता को 10 हजार रुपए भेजने पर 13 हजार रुपए मिलने का लालच दिया। उसने ये रुपए भेज दिए। इसी तरह ठग ने अलग-अलग बहाने से पीड़िता से करीब 1 लाख 99 हजार रुपये वसूल लिए। उसे कुछ भी रिटर्न नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। तो उसने राखी थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। इस मामले में फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Chhattisgarh Important