अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

कोरबा – अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्‍य आतिथ्‍य में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्‍यक्ष मनोज चौहान और पी सी सी सचिव विकास सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे । 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को निर्णय लेने की साहस होनी चाहिए  । उन्‍होंने आगे कहा कि आज का दिन स्‍त्री – पुरूष समानता, महिला अधिकारों में मजबूती लाने की भावना को दर्शाता है । 

जिला महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि आज की महिलाएं घर चलाने के साथ – साथ परिवार और समाज भी चला रही है । आज की महिलाएं, राजनीति, सामाजिक, व्‍यवसायिक, स्‍वास्‍थ्‍य, बैंकिंग, कानून, शिक्षा, सी ए, पायलेट, सुरक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्र में आत्‍म विश्‍वास के साथ काम कर रही है। 

ग्रामीण अध्‍यक्ष प्रभा तंवर ने अपने उद्बोधन में 8 मार्च के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रति वर्ष     8 मार्च को महिलाओं की सांस्‍कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्‍मान करने के लिए मनाया जाता है । 

कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड, बूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को पुष्‍प भेंटकर सम्‍मानित किया गया । 

पी सी सी सचिव विकास सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है । 

जिला कांंग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि आज के समय में महिलाएं प्रत्‍येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रही है । 

कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से सीमा उपाध्‍याय, माधुरी ध्रुव, मीरा अग्रवाल, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, शशिलता पांडेय, लक्ष्‍मी मरकाम, मीरा सिंह, नीता जायसवाल, पुष्‍पा पात्रे, संगीता यादव, ईशा मानिकपुरी, मनीषा जायसवाल, किरण साहु, कृष्‍णा रजत, मानसी महंत, रीता वर्मा, शांति ठाकुर सहित अनेकों उपस्थित थे । 

Chhattisgarh