कोरबा – कलेक्टर जनदर्शन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश पंकज के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) द्वारा बालकोनगर के पाड़ीमार क्षेत्र में अवैध G+9-मंज़िला अपार्टमेंट निर्माण पर तत्काल स्थगन (Stay) आदेश जारी करने हेतु जिला कलेक्टर को पत्र सौंपा गया है। ठेका कंपनी आहलूवालिया कांट्रैक्टस द्वारा बालको नगर के पाड़ीमार क्षेत्र में एकीकरण खसरा क्रमांक 15000 के विभिन खसरो में G+9 बहुमंजिला अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा है उक्त भूमि पर हजारों की संख्या में विशाल वृक्ष मौजूद है जिसे स्थान्तरण करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अनुमति दी गई थी जिसको न्यायलय अनुविभागीय (रा) कोरबा जिला द्वारा दिनांक 03-06-2025 को आदेश कमांक- 1296/अ ०वि०अ/वा0-1/2025 से निरस्त कर दिया गया है उक्त आदेश जारी होने कि बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है न्यालयाल की अवमानना कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट जाहिर होता है एवं कार्यालय वनमंडलाधिकारी कोरबा द्वारा दिनांक 01-12-2025 को अहलूवालिया कांट्रैक्ट्स/भारत एल्युमीनियम कंपनी लि. को अवैध तरीके से वृक्षों काटेजाने एवं स्थांतरण के लिए निर्माण कार्य बंद रखने के लिए पत्र जारी किया गया था परन्तु अहलूवालिया कांट्रैक्ट्स द्वारा आदेश का उलंघन करते हुए वृक्षों कि कटाई एवं निर्माण जारी रखा उक्त निर्माण स्थल में बालसदन स्कूल का संचालन होता है जीसमे कक्षा 1 से 5वी तक के छोटे-छोटे मासूम बच्चे पढ़ाई करते है जिनकी संख्या 200 से 300 है ठेका कंपनी द्वारा छोटे मासूम बच्चो के जान के साथ खेलवाड़ करते हुए उक्त कंपनी के आर्थिक फायदे के लिए जनहितो को दरकिनार करते हुए उक्त निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे कभी भी हादसा हो सकता है छोटे बच्चो एवं उनको छोड़ने-लेने, आने वाले परिजनों को हमेशा जान का खतरा बना रहा था ।
राजस्व न्यायालय आदेश क्रमांक 1296/अ०वि०अ/वा0-1/2025 दिनांक 03-06-2025 का उलंघन है। कार्यालय वनमंडलाधिकारी कोरबा द्वारा दिनांक 01-12-2025 को अहलूवालिया कांट्रैक्ट्स/भारत एल्युमीनियम कंपनी लि. को निर्माण कार्य बंद रखने के लिए पत्र जारी किया गया । संबंधित निर्माण के लिए पुनः संशोधन अनुमोदन /राजस्व विभाग, वन विभाग अनापति/संशोधित मानचित्र स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई है। अधिक ऊँचाई का निर्माण होने के कारण 2200 से अधिक कि संख्या में 10 मीटर से 25 मीटर गहराई वाले 700-800 MM DIA के पाईलिंग किया जा रहा है जिससे निर्माण स्थल में मौजूद स्कूल में अध्यानरत 200 से 300 छोटे मासुम बच्चो कि जान को खतरा है एवं आसपास के मकानों को स्कूलों को संरचनात्मक खतरा उत्पन्न होगा । भारत एल्युमीनियम कंपनी लि. बालको द्वारा उक्त समस्त अनुमति विभागों को गुमराह कर के प्राप्त कि गई है। अवैध निर्माण जारी रहने पर हजारों विशालकाये वृक्षों जिनकी आयु 50 वर्ष से 100 वर्ष है जिनका मृत होना तय है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज द्वारा इस संबंध में स्थानीय राजस्व/नगर निकाय कार्यालय में शिकायत दी है, किंतु निर्माण कार्य अब भी तेजी से जारी है।
इस संबंध में निवेदन किया गया है कि अहलूवालिया कॉट्रैक्ट्स इंडिया लिमिटेड बालको ठेका कंपनी द्वारा किए जा रहे अवैध G+9-बहुमंज़िला अपार्टमेंट निर्माण कार्य जनहित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से स्थगन (Stay) आदेश जारी किया जाए।

