जंगल में युवती की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार: युवती ने पहले पति को छोड़कर रिश्ते में भांजे से प्रेम विवाह किया…बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद गला काटकर हत्या..जेल भेजा गया आरोपी…

.

सूरजपुर// सूरजपुर जिले के पर्यटन स्थल मोरभंज डेम से लगे जंगल में दो दिनों पूर्व युवती की गला रेंतकर नृशंस हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ््तार किया है। युवती ने पहले पति को छोड़कर रिश्ते में भांजे से प्रेम विवाह किया था। आरोपी ने पत्नी को बर्थ डे सेलिब्रेट करने के बहाने घटनास्थल तक लेकर गया। दोनों ने मिलकर पहले केक काटा, फिर युवक ने पत्नी की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 30 जनवरी को मोरभंज डेम के पास एक युवती का शव मिला था। मृतका की शिनाख्त अंबिकापुर निवासी पिंकी सोलंकी (26 वर्ष) के रुप में हुई थी। मृतका की बहन रिंकी पाटिल ने उसके दूसरे पति गोलू उर्फ हेमंत सोलंकी पर हत्या का आरोप लगाया था। हेमंत सोलंकी से पिंकी ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर वह अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ अलग रह रही थी।

बर्थ-डे मनाने के लिए बुलाया, काटा गला पिंकी सोलंकी 29 जनवरी को अपनी बेटी को बहन रिंकी पाटिल के पास दोपहर करीब 12.30 बजे छोड़ा और दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाना बताकर निकली थी। वहा वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने पिंकी के पति हेमंत उर्फ गोलू को बिश्रामपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर पकड़ा।

दो दिन पूर्व जंगल में मिला था युवती का शव

दो दिन पूर्व जंगल में मिला था युवती का शव

एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि कड़ी पूछताछ में हेमंत ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। हेमंत सोलंकी ने बताया कि उसने पिंकी सोलंकी को बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए बुलाया था। दोनों अंबिकापुर में मिले एवं एक होटल में नाश्ता किया। दोनों बाइक से मोरभंज डेम पहुंचे, जहां दोनों ने मिलकर केक काटा। इसके बाद युवक ने पिंकी सोलंकी का दुप्पटे से गला दबाया और अपने पास रखे चाकू से उसका गला काट दिया।

भांजे से किया था प्रेमविवाह, चरित्रशंका को लेकर हत्या पिंकी सोलंकी की शादी करीब 8 साल पहले शिवदास के साथ हुई थी। दोनों अंबिकापुर में किराए के मकान में रहते थे। उनकी 7 वर्ष की एक बेटी है। हेमंत सोलंकी रिश्ते में शिवदास का भांजा है। वह उसके घर आता जाता था।

उम्र में करीब दो साल छोटे भांजे हेमंत से पिंकी का प्रेम संबंध बन गया। पिंकी अपने पति को छोड़कर हेमंत सोलंकी के साथ रहने लगी। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली।

पिंकी एवं हेमंत की एक पांच माह की बच्ची है। हेमंत ने पुलिस को बताया कि पिंकी अन्य कई लड़कों से फोन पर बात करती थी। इसे लेकर उसने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। पिंकी की हरकतों से परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई और उसे मार डाला।

जेल भेजा गया आरोपी पुलिस ने आरोपी हेमंत सोलंकी (24 वर्ष) निवासी पंडोपारा, पटना जिला-कोरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh