इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय वाहन चालक कल्याण संघ के द्वारा वरिष्ठजनों को दी गई विदाई

इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय वाहन चालक कल्याण संघ के द्वारा वरिष्ठजनों को दी गई विदाई

रायपुर।। इंदिरा गाँधी क़ृषि विश्वविद्यालय वाहन चालक कल्याण संघ रायपुर के द्वारा दिनांक 04/01/2026 दिन रविवार को वरिष्ठ जनों श्री संतु राम साहू, श्री ए. एस. वर्मा, श्री पी अप्पल स्वामी, धनेश्वर यादव का अधिवार्षिकी आयु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के समस्त वाहन चालक उपस्थित हुए । कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं गरिमामय समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगो पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी के साथ साथ वाहन चालक 16105 के पदाधिकारी महेश साहू जी कार्यकारिणी प्रान्तध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष सोनी जी और साथ साथ हमारे संघीय पदाधिकारी /सदस्य अध्यक्ष तिलक ध्रुव, उपाध्यक्ष विनोद पैकरा, सचिव कमल रात्रे,कोषाध्यक्ष खिलेश्वर साहू, सयुक्त सचिव धनेश्वर डहेरिया, सदस्य महेंद्र टंडन, योगेंद्र बंजारे, एवं अन्य जिलों से पधारे समस्त वाहन चालक सदस्यगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh