कार्बन प्लांट में ब्लास्ट: टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट…9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, सभी की हालत गंभीर

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक 9 महीने की मासूम भी शामिल है। घटना खरसिया थाना इलाके के बानीपाथर की है।

रायगढ़ के टायर प्लांट में ब्लास्ट होने से झुलसे मजदूर। - Dainik Bhaskar

रायगढ़ के टायर प्लांट में ब्लास्ट होने से झुलसे मजदूर।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे लोग आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

प्लांट में हादसे वाली जगह से जेसीबी के जरिए मशीनों को हटाया गया।

प्लांट में हादसे वाली जगह से जेसीबी के जरिए मशीनों को हटाया गया।

मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया।

मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया।

रायगढ़ में प्लांट खरसिया के बानीपाथर इलाके में स्थित है।

रायगढ़ में प्लांट खरसिया के बानीपाथर इलाके में स्थित है।

टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट

मंगल कार्बन प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर सड़क बनाने के लिए ऑयल तैयार किया जाता था। सुबह काम के दौरान मशीन का ढक्कन खोलते ही तेज धमाका हुआ। ऑक्सीजन अंदर जाते ही आग भड़क उठी, जिससे कई मजदूर झुलस गए।

घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्लांट के कर्मचारियों ने जानकारी देने से बचते रहे। इस हादसे में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है।

हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्लांट परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि, प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्लांट परिसर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि:

  • क्या प्लांट में सुरक्षा मानकों (Safety Norms) का पालन किया जा रहा था?
  • खतरनाक रिसाइक्लिंग प्लांट परिसर के भीतर 9 माह का मासूम बच्चा कैसे मौजूद था?
  • क्या मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे?

मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहा कि जांच के बाद यदि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh