कबीरधाम// छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मंगलवार को घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी को सल्फास की गोली खिलाकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 20 जनवरी को चिमागोदी के रहने वाले लेखराम साहू (50) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि बड़ी बेटी लोकेश्वरी उर्फ लता साहू की शादी 2017 में ग्राम महराटोला के रहने वाले जोधन साहू से हुई थी।
19 जनवरी की दरम्यानी रात घरेलू बातों को लेकर हुए विवाद के दौरान पति ने स्टील के करछुल से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। बाद में सल्फास खिलाकर उसकी हत्या कर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) के तहत केस दर्ज जांच शुरू की।

पति ही निकला हत्यारा
जांच के दौरान पति जोधन साहू को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते करछुल से हमला कर और सल्फास खिलाकर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी जेल दाखिल
आरोपी जोधन साहू (50) को बुधवार को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

