स्कूल में लगातार अव्यवस्था फैलाने, समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, स्टाफ के साथ तर्क–वितर्क करने तथा छात्रों को भड़काने व ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सस्पेंड…

दुर्ग-भिलाई// शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोडपेंड्री, विकासखंड पाटन में पदस्थ एलबी शिक्षिका शारदा क्षत्रीय को स्कूल में लगातार अव्यवस्था फैलाने, समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, स्टाफ के साथ तर्क–वितर्क करने तथा छात्रों को भड़काने व ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों में संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ज्वाइंट डायरेक्टर ने निकाला है आदेश

ज्वाइंट डायरेक्टर ने निकाला है आदेश

सरपंच और शाला प्रबंधन समिति ने की थी शिकायत ग्राम पंचायत गोडपेंड्री के सरपंच, शाला प्रबंधन समिति तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कहा था कि शिक्षिका न तो समय पर कक्षा में पहुंचती थीं और न ही नियमित अध्ययन–अध्यापन का कार्य करती थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शिक्षिका द्वारा सहकर्मी शिक्षकों के साथ विवाद किया जाता था, जिससे विद्यालय का वातावरण तनावपूर्ण हो गया था। इसके साथ ही ग्रामीणों ने छात्रों को दूसरे शिक्षकों के प्रति भड़काने का भी आरोप लगाया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पास भी हुई थी शिकायत।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पास भी हुई थी शिकायत।

दुर्ग डीईओ ने बनाई जांच समिति शिक्षिका पर लगे आरोपों की जांच करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग ने तत्काल जांच के आदेश दिए। नियुक्त जांच अधिकारी ने विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी। रिपोर्ट में पाया गया कि आरोप के सभी तथ्य सही है। जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख है कि शिक्षिका के कारण विद्यालय में अनुशासनहीनता की स्थिति बन रही थी, जिससे बच्चों के अध्ययन की गति बाधित हो रही थी। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में भी शिक्षिका के कार्य व्यवहार को लेकर काफी असंतोष और आक्रोश था। ऐसे में विभाग ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।

पहले जारी किया था कारण बताओ नोटिस शिकायत के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षिका शारदा क्षत्रिय को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था। लेकिन विभाग को दिए गए जवाब से जांच कमेटी संतुष्ट नहीं था। इसके बाद उन्हें लापरवाही बरतने और अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने के मामले में सही पाया। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने शिक्षिका शारदा क्षत्रिय को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और गंभीर कदाचार के मामले में सस्पेंड कर दिया।

शिक्षा मंत्री से भी हुई थी शिकायत शिक्षिका के व्यवहार को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से भी शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच समिति की रिपोर्ट के आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा, जिसे अनुमोदित करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), दुर्ग ने आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुर्ग का कार्यालय रहेगा।

Chhattisgarh